LinkedIn Follow

Thursday, July 15, 2010

Courtesy: BBC Hindi.com

अंडा पहले आया या मुर्गी?

गुरूवार, जुलाई 15, 2010,3:36[IST]
Courtesy: BBCHindi.com
अंडा पहले आया या मुर्गी?
यह सवाल सदियों से वैज्ञानिकों और दर्शनशास्त्रियों का भेजा मथता रहा है कि कौन पहले आया मुर्गी या अंडा? आप बताइए कि कौन पहले आया. अगर आप कहेंगे कि अंडा तो अगला सवाल होगा कि अंडा दिया किसने.

और अगर आप कहेंगे कि मुर्गी पहले आई तो सवाल होगा कि मुर्गी आसमान से तो टपकी नहीं होगी, वह किसी अंडे से ही निकली होगी. तो अगर वह अंडे से निकली तो अंडा पहले से था... आप चकरा जाएँगे, झुँझला जाएँगे...परेशान हो जाएँगे लेकिन जवाब मिलेगा नहीं.

लेकिन अब यह परेशानी दूर होती दिख रही है क्योंकि शेफ़ील्ड और वारविक विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि उनके पास इस सवाल का जवाब है. उन्होंने कम्यूटर मॉडलिंग का उपयोग करते हुए एक प्रोटीन का पता लगाया है जिसे ओसी17 या फिर ओवोक्लीडीन 17 के नाम से जाना जाता है. यह प्रोटीन तेज़ी से अंडे का खोल तैयार करने में सहायता करता है.

शेफ़ील्ड यूनिवर्सिटी के डॉक्टर कोलिन फ़्रीमैन इसे समझाते हैं, "मुर्गी के अंडे का खोल बनाने के लिए आपके पास मुर्गी होनी चाहिए, आप तर्क दे सकते हैं कि आपको ओसी17 प्रोटीन की ज़रुरत होगी और वह मुर्गी के पास है क्योंकि अंडे का खोल तैयार करने के लिए जिस प्रोटीन की ज़रुरत है वह सिर्फ़ मुर्गी के अंडाशय में होता है. वह मुर्गी शरीर में और कहीं नहीं होता."

अरे, यह तो एकदम सीधा सा जवाब है. अंडे का खोल तैयार करने के लिए जिस प्रोटीन की ज़रुरत होती है वह सिर्फ़ मुर्गी के अंडाशय में होता है. तो इसका मतलब है कि अंडा मुर्गी से आया. वाह, मिल गया जवाब.

लेकिन...एक सेकेंड...ये तो बताइए कि अंडे देने के लिए मुर्गी कहाँ से आई? इसका जवाब भी डॉक्टर फ़्रीमैन के पास है. वे कहते हैं, "मुर्गी कुछ उन पक्षी प्रजातियों से पैदा हुई जो अंडे देते हैं." तो इसका मतलब यह हुआ कि मुर्गी अंडे से पैदा हुई...लेकिन थोड़ी देर पहले हम इस नतीजे पर पहुँचे थे कि अंडा मुर्गी ने दिया...उफ़्फ़...ये उलझन तो दूर ही नहीं होती

No comments:

Post a Comment